खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 22 से 24 अक्टूबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मुरादाबाद में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 17 अक्टूबर को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 18 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
जूनियर बालिका कबड्डी चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 17 एवं 18 अक्टूबर को अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र, पात्रता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिष्चित करें।


