जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता के ट्रायल 26, 27 नवंबर को

SPORTS उत्तर प्रदेश
आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उ0प्र0 हैण्डबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता दिनांक 29 नवम्बर,  से 02 दिसम्बर तक अयोध्या में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स  26.11..2025 को अपराहन् 3.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 27.11.2025 की प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में कराये जायेंगे।
  प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01.01.2006 के बाद का जन्म हो। प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी0एम0ओ0 द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
  जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालिका खिलाड़ियों की प्रविश्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी  राजेश यादव, सहायक प्रशिक्षक मो0न0-8009068220 पर प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *