जनपद के चिन्हित उत्पादों के प्रशिक्षण हेतु 22 जुलाई को होंगे साक्षात्कार

Press Release उत्तर प्रदेश

‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्रों सहित हों उपस्थित

आगरा.16.07.2026/उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द द्वारा ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ओडीओपी) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आगरा के चिन्हित उत्पाद चर्म (लेदर), मार्बल से निर्मित हस्तशिल्प उत्पाद, पेठा एवं जूता उद्योग से संबंधित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण, क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस ट्रेनिंग तथा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु प्राप्त आवेदन-पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 22 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, नुनिहाई, आगरा में होगा।
उपायुक्त उद्योग ने बताया है कि जिन नवयुवकों एवं नवयुवतियों ने उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि प्रशिक्षण हेतु चयन की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से संपन्न की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *