
आगरा.06.03.2026.भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जो राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा (माध्यमिक) लखनऊ से प्राप्त के अनुसार राजेश मलिक ,संयुक्त सचिव, नैशनल हाईवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड, भारत सरकार के द्वारा आज जनपद आगरा के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण* किया गया। जिसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 3 एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कलवारी बिचपुरी आगरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संयुक्त सचिव द्वारा प्रधानाचार्यो को महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिये गये। जिसमे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 21 मानकों का शत प्रतिशत कार्यान्वयन के निर्देश दिए गए। साथ ही
संयुक्त सचिव, महोदय द्वारा विकास भवन सभागार आगरा में जनपद के समस्त 33 पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा, बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा,प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा , जिला समन्वयक ,समग्र शिक्षा (माध्यमिक) एवं जिला समन्वयक, ( बेसिक शिक्षा) उपस्थित रहे। बैठक में सचिव महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्यो से फीडबैक एवं सुझाव लिये गये तथा प्रधानाचार्यों को शासन की नीति एवं सुझावों से अवगत कराया गया।


