इंटरनल सेफ्टी ऑडिट मुख्यालय प्रयागराज की टीम द्वारा ईदगाह–बयाना रेल खंड का निरीक्षण,संरक्षा मानकों पर विशेष जोर

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आगरा मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का इंटरनल सेफ्टी ऑडिट मुख्यालय प्रयागराज की टीम द्वारा दिनांक 16.04.2026 को किया गया।

इस सेफ्टी ऑडिट के अंतर्गत आगरा कैंट लॉबी, ईदगाह लॉबी, ईदगाह टी.आर.डी. डिपो, ईदगाह स्टेशन तथा ईदगाह–बयाना–आगरा कैंट रेल खंड का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय प्रयागराज के अधिकारीगण—मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर श्री आनंद सिंह, डिप्टी सी.ओ.एम./सामा. श्री एन.पी. सिंह, सी.ई./एस.डी. श्री असद सईद एवं सी.सी.ई.  एन.के. वर्मा—सहित आगरा मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

आगरा मंडल की ओर से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी  आफताब अहमद, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय)  कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परि.)  पवन कुमार जयंत, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य)  आर.के. बघेला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (क.वि.)  धर्मेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर  अनिल कुमार पटेल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/द्वितीय  विनीत यादव एवं सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी  सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सेफ्टी ऑडिट के दौरान ईदगाह–बयाना रेल खंड के ट्रैक की क्षमता एवं गुणवत्ता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया तथा सेक्शन का रियर विंडो निरीक्षण भी किया गया। इसके अतिरिक्त ईदगाह–पथोली स्टेशन के मध्य समपार फाटक संख्या 74, टी.एस.एस./पथोली, मिड़ाकुर स्टेशन का ई.आई. इंटरलॉकिंग सिस्टम एवं स्टेशन परिसर, फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर प्वाइंट एवं क्रॉसिंग संख्या 101बी, रिले कक्ष, समपार फाटक संख्या 39/टी., रूपबास के निकट मेजर ब्रिज संख्या 74, गैंग यूनिट हट संख्या 01 तथा कर्व संख्या 02 आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यरत रेल कर्मचारियों का कार्य संबंधी ज्ञान संतोषजनक एवं प्रशंसनीय पाया गया। टीम द्वारा कर्मचारियों को निर्धारित नियमों एवं मानक मापदंडों का पूर्णतः पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए।इस सेफ्टी ऑडिट का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन को पूर्णतः सुरक्षित बनाए रखना तथा यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित सुविधाएं प्रदान करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *