आगरा। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने आज बुधवार को स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल व युवा जिलाध्यक्ष अनुराग गोयल ने दरेसी स्थित राजकुमार गुरनानी के प्रतिष्ठान पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की स्थापना आज ही के दिन वाराणसी के मां गंगा के पावन तट पर श्रद्धेय स्वर्गीय लाल विशंभर दयाल और पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने की थी। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर चौराहों पर दीप प्रज्वलन किया। अनाथालय में भोजन वितरण और अस्पतालों में फल वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों से संवाद और संगठन विस्तार से जुड़े विचार रखें। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, राजकुमार गुरुनानी, दीपक शर्मा, किशोर बुधरानी, निर्मल जैन, मेघराज दियालानी, अनुराग गोयल, रामकुमार गोयल, निखिल मतलानी, रोहित आयलानी, ओम प्रकाश, योगेश द्विवेदी, अमित गर्ग, हनी भूटानी, मुकेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, शैलेश खंडेलवाल, संजीव शर्मा, अमित बंसल और संदीप गोयल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
