भारत की दहाड़ यूरोप में: एम्स्टर्डम में संग्राम सिंह का एमएमए डेब्यू

SPORTS

हरियाणा के शेर की भिड़ंत ट्यूनिशिया के फाइटर हकीम त्राबेलसी से

मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय फाइटर और दो बार के कॉमनवेल्थ हेवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह अब यूरोप के मैदान में भारत का झंडा बुलंद करने जा रहे हैं। 2 नवंबर को एम्स्टर्डम में होने वाली लेवल्स फाइट लीग में संग्राम 93 किलो वर्ग में ट्यूनिशिया के धुरंधर हकीम त्राबेलसी से भिड़ेंगे। यह मुकाबला संग्राम का बहुप्रतीक्षित एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) डेब्यू होगा।

हरियाणा की मिट्टी में पले-बढ़े संग्राम सिंह ने बचपन में गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद कभी हार नहीं मानी। उन्होंने जीवन की हर चुनौती को अपनी ताकत बनाया और आज वे उसी जज़्बे के साथ यूरोप के एरीना में भारत का तिरंगा थामने उतरने वाले हैं।

संग्राम का कहना है, “मैं जान दे सकता हूं, पर देश का नाम झुकने नहीं दूंगा।” उनके लिए यह लड़ाई सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि देश की प्रतिष्ठा का सवाल है।

गांव के अखाड़े से लेकर इंटरनेशनल केज तक का यह सफर प्रेरणादायक है। संग्राम सिंह आज साबित कर रहे हैं कि भारत सिर्फ लड़ता नहीं, बल्कि जीत की परिभाषा खुद तय करता है।

-up18News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *