खेल साथी पोर्ट्ल पर खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में आगरा स्टेडियम काफी आगे

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 19 सितंबर। उत्तर प्रदेश खेल विभाग के खेल साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर आगरा का एकलव्य स्टेडियम प्रदेश के कई जिलों से आगे चल रहा है। इसमें आगरा के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा की मेहनत रंग ला रही है। वे प्रतिदिन स्टेडियम के गेट पर स्वयं ही अपने प्रशिक्षकों को साथ लेकर खड़े हो जाते हैं और खिलाड़ियों तथा शौकिया खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं।
खिलाड़ियों के नाम पोर्टल पर वे खुद दर्ज कर रहे हैं। इसके लिये उन्होंने बाकायदा स्टे़डियम में एक हैल्प डैस्क बनवायी थी जोकि कल तक संंचालित की गयी थी। इसमें अब तक एथलेटिक्स के सर्वाधिक 191 रजिस्टट्रेशन हुए है। जिनमें 161 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनको मिलाकर आगरा स्टेडियम के 340 आवेदन खेल साथी पोर्टल पर अपलोड हो गये हैं। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि इसमें 18 साल से कम के खिलाड़ियों को सालाना 210 रुपये जमा करने हैं। जबकि 18 साल से ऊपर के खिलाड़ियों के लिये 310 रुपये प्रति माह शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें जिन खेलों में प्रशिक्षक नहीं हैं उनमें स्टेडियम केवल खेल सुविधा उपलब्ध करायेगा खेल उपकरण नही देगा। जिन खेलों में कोच हैं, उनमें उपकरण भी दिये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बास्केटबाल और बैडमिंटन के कोर्ट निर्माणाधीन हैं, इसलिये इनमें खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अभी नहीं किये जा रहे हैं। जब ये दोनों कोर्ट शुरू हो जाएँगे, तब इन खेलों के रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिये जाएँगे।

आरएसओ की मेहनत रंग ला रही

खेल साथी पोर्टल पर जो शौकिया खिलाड़ी आनाकानी करते हैं, उनको आरएसओ संजय शर्मा अपने कार्यालय में बुलाकर खुद अपने लैपटाप पर खेल साथी पोर्टल खोलकर रजिस्ट्रेशन करते हैं और फीस सरकार के खाते में जमा कराते हैं। कल एक बुजुर्ग खिलाड़ी को उन्होंने अपने कार्यालय में बुलाया और तीन सौ रुपये मासिक जमा कराने के लिये प्रोत्साहित किया। आरएसओ की यही मेहनत रंग ला रही है, जिसके चलते प्रदेश में आगरा स्टेडियम का नाम रजिस्ट्रेशन कराने में रोशन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *