त्योहारों के इस पावन सफर में, उत्तर मध्य रेलवे है हर पल आपके संग यूपी से गुजरात का सफर हुआ अब और भी आसान!”उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज-असारवा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगामी त्योहारी सीजन दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु उत्तर मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 04165/04166 प्रयागराज-असारवा-प्रयागराज फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों, अपने घर लौटने वाले विद्यार्थियों और पर्वों पर अपनों के साथ खुशियां बांटने वाले परिवारों को सीट की उपलब्धता की बड़ी राहत मिलती है। आधुनिक एलएचबी कोचों से युक्त होने के कारण यात्रियों को इस लंबी दूरी के सफर में उच्च स्तर की सुरक्षा, सुविधा और आरामदायक अनुभव प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त, मार्ग में आने वाले प्रमुख ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों (जैसे फतेहपुर सीकरी और उदयपुर) तक पर्यटकों की सुगम पहुंच सुनिश्चित होती है, जिससे यात्री अपनी त्योहारी छुट्टियों का आनंद बिना किसी आवागमन के तनाव के उठा सकेंगे। इस गाड़ी का विस्तृत विवरण निम्नलिखित है-
गाड़ी संख्या 04165/04166 प्रयागराज–असारवा–प्रयागराज त्योहार विशेष ट्रेन
• गाड़ी संख्या 04165 प्रयागराज–असारवा,प्रत्येक बुधवार को दिनांक 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 = 06 फेरा
• गाड़ी संख्या04166 असारवा–प्रयागराज,प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक = 06 फेरा
• गाड़ी संरचना-एसएलआर-02, सामान्य-04, एसी तृतीय-05, स्लीपर-08 = 19 डिब्बे
समय-सारणी-
• गाड़ी संख्या 04165 प्रयागराज–असारवा विशेष ट्रे न :प्रयागराज जंक्शन से05:00 बजेप्रस्थान कर यह गाड़ी मार्ग में फतेहपुर 06:20–06:22 बजे, कानपुर सेंट्रल 08:05–08:10 बजे, इटावा जंक्शन 09:55–09:57 बजे, फिरोजाबाद 11:08–11:10 बजे, टुंडला जंक्शन 11:55–12:00 बजे, ईदगाह 12:45–12:50 बजे, फतेहपुर सीकरी 13:23–13:25 बजे, रूपबास 13:40–13:42 बजे, बयाना जंक्शन 15:35–15:37 बजे, हिण्डौन सिटी 16:00–16:02 बजे, गंगापुर सिटी 16:40–16:45 बजे, सवाई माधोपुर 17:28–17:30 बजे, केशोरायपाटन 18:35–18:40 बजे, बूंदी 19:23–19:25 बजे, मांडलगढ़ 20:13–20:15 बजे, चंदेरिया 21:40–21:45 बजे, बेराच जंक्शन केबिन से 22:00 बजे बिना ठहराव, मावली जंक्शन 22:54–22:56 बजे, राणा प्रताप नगर 23:37–23:39 बजे, उदयपुर सिटी 23:55–00:05 बजे, जावर 00:39–00:41 बजे, सेमारी 01:23–01:25 बजे, डूंगरपुर 02:00–02:05 बजे, लुसड़िया 02:37–02:39 बजे, हिम्मतनगर 04:15–04:20 बजे तथा असारवा आगमन 05:45 बजे होगा।
• गाड़ी संख्या 04166 असारवा–प्रयागराज विशेष ट्रेन :असारवा से 08:45 बजेप्रस्थान कर यह ट्रेन हिम्मतनगर 10:30–10:35 बजे, लुसड़िया 11:23–11:25 बजे, डूंगरपुर 12:10–12:15 बजे, सेमारी 12:50–12:52 बजे, जावर 13:38–13:40 बजे, उदयपुर सिटी 15:20–15:30 बजे, राणा प्रताप नगर 15:39–15:41 बजे, मावली जंक्शन 16:15–16:17 बजे, बेराच जंक्शन केबिन से 17:45 बजे बिना ठहराव, चंदेरिया 17:55–18:00 बजे, मांडलगढ़ 18:48–18:50 बजे, बूंदी 19:50–19:52 बजे, केशोरायपाटन 20:35–20:40 बजे, सवाई माधोपुर 21:58–22:00 बजे, गंगापुर सिटी 22:45–22:50 बजे, हिण्डौन सिटी 23:10–23:12 बजे, बयाना जंक्शन शुक्रवार को 00:43–00:45 बजे, रूपबास 01:15–01:17 बजे, फतेहपुर सीकरी 01:40–01:42 बजे, ईदगाह 02:25–02:30 बजे, टुंडला जंक्शन 03:20–03:25 बजे, फिरोजाबाद 03:45–03:47 बजे, इटावा जंक्शन 04:40–04:42 बजे, कानपुर सेंट्रल 06:30–06:35 बजे तथा फतेहपुर 07:30–07:32 बजे होते हुए यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *