फ्रेंडशिप सीरीज के पहले मुकाबले में सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने अध्याय क्रिकेट अकादमी को 32 रन से हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश
गगन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते एकेडमी के एमडी राजीव सोई

आगरा। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर खेली जा रही फ्रेंडशिप सीरीज के पहले मुकाबले में सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्याय क्रिकेट अकादमी को 32 रनों से पराजित किया।

मैच में टॉस जीतकर सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवरों के मुकाबले में टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 212 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गगन ने 44, अर्णव ने 26, कृष्ण ने 23 तथा आरव ने 21 रनों का योगदान दिया। अध्याय क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सृष्टि ने चार और पावनी ने तीन विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अध्याय क्रिकेट अकादमी की टीम 29.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अर्णव ने 25, पावनी ने 23, भव्य जैन ने 21, मयंक ने 19 तथा उद्भव ने 12 रन बनाए। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रुद्र ने तीन, सम्राट और गगन ने दो-दो तथा यश ने एक विकेट प्राप्त किया।

ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले गगन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सोई द्वारा प्रदान किया गया।फ्रेंडशिप सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 नवंबर को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *