यूपी के झांसी में दो ट्रकोंं की टक्कर, हादसे में ट्रक से गिरे देसी घी के पाउचों को बोरियों में भर-भरकर भागे लोग

Crime

Viral Video: झांसी में दो ट्रकोंं की टक्कर, हादसे में मची देसी घी लूटने की होड़, बोरियों में भरकर भागे लोग

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस दौरान एक ट्रक में देसी घी के पाउच लदे थे। हादसे के बाद देसी घी के पाउच सड़क पर गिर गए।

जिसे देख राहगीरों और आस पास के रहने वालों में लूट मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को हटाया और घी को सुरक्षित जगह रखवाया। वहीं मौके पर मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया जो अब खूब वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रॉयल सिटी कालोनी के पास का है। जहां सोमवार को दो ट्रक की टक्कर गई। एक ट्रक में बाइक और दूसरे ट्रक में मदर डेयरी कंपनी का देसी घी लदा हुआ था। दोनो की ट्रकों की टक्कर से देसी घी के पहुंच सड़क पर आ गिर जिसे लूटने के लिए स्थानीयों और राहगीरो में लूट मच गई।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *