70 वीं माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा जनपद लगातार 17वीं बार ओवर आल चैम्पियन, 46 स्वर्ण,9 रजत व 1 कांस्य पदक सहित जीते कुल 56 पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्यं क0इं0का0, बेलनगंज के प्रांगण में अण्डर 14,17 व 19 वर्ष 70 वीं माध्यमिक विद्यालयी आगरा मंडलीय बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा जनपद 46 स्वर्ण,9 रजत व 1 कांस्य पदक सहित कुल 56 पदक के साथ 274 अंक लेकर लगातार 17वीं बार दोनों वर्गों में ओवर आल चैम्पियनरहा जबकि फ़िरोज़ाबाद जनपद 5 स्वर्ण,22 रजत व 3 कांस्य पदक सहित कुल 93 अंक लेकर उपविजेता व मथुरा जनपद 4 स्वर्ण,6 रजत व 5 कांस्य पदक सहित कुल 31 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज रवीन्द्र नाथ शर्मा,संयोजक प्रधानाचार्य श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य क0इं0का0 डॉ उज्जल जैन, इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,अल्पना अग्रवाल, संजय नेहरू,एन के बिन्दु,सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश, पंकज कुमार,के पी सिंह यादव,देवजीत घोष,शहतोष गौतम,विदुषी सिंह,कुमकुम गुप्ता एवं ब्रजेश कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फाइट प्रारंभ करा कर किया गया ।
उक्त अवसर पर सन्तोष कुमार सिंह,शिवम गुप्ता,सौम्य रंजन आदि उपस्थित थे । विद्यालय स्टाफ की ओर से रश्मि चतुर्वेदी,रिचा परमार ,प्रिया कटारा,रिचा सिंह,कृति,पूनम शर्मा आदि ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में कुल 3 जनपदों की टीमों के लगभग 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया ।
उपरोक्त प्रतियोगिता इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशन में निर्णायक अभिषेक शर्मा,नितिन बघेल,आलोक, निखिल अग्रवाल,स्वाती शुक्ला ,प्रदीप गौर, सुदर्शन देबनाथ,अमन कुमार, जितेन्द्र कुशवाह,गोविंद,धीरेंद्र जोशी एवं गौरांशी कटारा द्वारा सम्पन्न कराई गई।

उपरोक्त स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-

बालिका (अण्डर 14 वर्ष)

केशवी प्रजापति,दीपिका कुशवाह,समृद्धि,अनिका सिंह,प्रतिष्ठा चौधरी,निशा राधिका चौधरी ।

बालिका (अण्डर 17 वर्ष)

परी माथुर,पायल राठौर, योगिता राजपूत, प्राची, भावना,रश्मि,आरोही,दिव्या सारस्वत, यशस्वी तिवारी एवं प्रियंका ।

बालिका (अण्डर 19 वर्ष)

जानवी,पायल कुमारी,वैष्णवी यादव,किंजल,डॉली ख़ान,भावना शर्मा एवं गुंजन शर्मा ।

बालक स्वर्ण पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ी :-

बालक (अण्डर 14 वर्ष)

श्रेयस राठौर,हर्षित,दीपांशु,अभिनव,
हार्दिक वर्मा,चिंटू,मुदित शर्मा,रुद्र प्रताप व लव ओझा ।

बालक (अण्डर 17 वर्ष)

विशाल अहीरवार,यश शर्मा,पृथ्वी,अमन कुमार,आदित्य बघेल,भानु प्रताप सिंह,रितिक चौहान,आदित्य सिंह ,कुणाल उपाध्याय,शिवम् त्यागी,विवेक गौतम,विक्रमादित्य एवं लकी कुमार।

बालक (अण्डर 19 वर्ष)

गोविन्द सिकरवार ,श्रेयश यादव ,लोकेंद्र सिंह ,चेतन गोला , प्रेमअग्रवाल ,इशांत कुमार,जतिन बघेल,मुन्ना,अरशद अंसारी एवं रोहन कुमार डोअर ।

उपरोक्त विजेता एवं चयनित खिलाड़ी गोरखपुर में 3 से 7 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली 70वीं उत्तर प्रदेशीय राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *