
आगरा। आज माध्यमिक विद्यालयों की बालिका योगासन प्रतियोगिता का आयोजन श्री रामचंद्र सराफ गर्ल्स इंटर कॉलेज के तत्वावधान में सचदेवा मिलेनियम स्कूल शास्त्रीपुरम के सभागार में किया गया। इसमें कुल 6 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया और प्रतियोगिता का शुभारंभ सचदेवा मिलेनियम स्कूल के प्रबंधक श्री राजेंद्र सचदेवा ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया ।
प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल ,आर्टिस्टिक, रिदमिक, आर्टिस्टिक पेयर ,रिदमिक पेयर और टीम चैंपियनशिप आयोजित की गई बच्चों ने हैरतएंगेज आसान गानों की धुनों पर कर सभी को प्रभावित किया ।अंकों के आधार पर 14 वर्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट विजेता और सेंट विंसेंट हायर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता रहा।
17 वर्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट विजेता और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज उपविजेता रहा ।
इसी प्रकार 19 वर्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजेता और राजकीय हाई स्कूल बल्हेरा उपविजेता रहा।
निर्णायकों की भूमिका अवनीश शर्मा, सनी प्रताप ,रुपेश अग्रवाल, ने निभाई पुरस्कार वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा बी पी सिंह ,राजेंद्र सचदेवा जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल रामचंद्र सराफ इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर नीलिमा चतुर्वेदी ने किया इस अवसर पर गुंजन आर्य, रमा शर्मा,उपमा सिंह, सुमन यादव, सुनीता अग्रवाल, रचना खंडेलवाल, अल्पना सिंह ,पूनम पाल, योगिता बघेल, अतुल उपाध्याय ,रोहित आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अर्निका माहेश्वरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नीलिमा चतुर्वेदी ने दिया।


