67वीं माध्यमिक विद्यालय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बाह के बालकों ने अकोला को दी पटकनी

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

बालिका वर्ग में ओवर ऑल विजेता-लक्ष्मी इं का, ओवर ऑल उप विजेता-राजकीय हाई स्कूल,बलहैरा

अंडर-14 में अजय तोमर, अंडर-17 में शिवम्, अंडर-19 में गौरव कुमार बने व्यक्तिगत चैंपियन, बालिकाओं में मंजेश एवं अंबिका, सलोनी और देवांशी बनीं  विभिन्न आयु वर्ग में चैंपियन 

आगरा, 14 अक्टूबर।  एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम,सदर बाज़ार पर 67वीं अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका माध्यमिक विद्यालयी आगरा जनपदीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियागिता में ओवर ऑल विजेता बालक बाह 110 अंकों के साथ,ओवर ऑल उप विजेता बालक चाहरवाटी इं का,अकोला क्षेत्र 108 अंकों के साथ रहा।जबकि बालिका वर्ग में ओंवर ऑल विजेता बालिका लक्ष्मी इं का 106 अंकों के साथ ऑल उपविजेता बालिका राजकीय हाई स्कूल,बलहैरा 20 अंकों के साथ रहा।
समापन एवं पुरस्कार वितरण डॉ अनिल वशिष्ठ ,डा. एसके सिंह द्वारा विजेता टीमों और खिलाड़ियों को चमचमाती ट्राफी व स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक प्रदान किए गए।उपरोक्त अवसर पर डा. चतुर सिंह,प्रशांत सिंह,राज कुमार व लेखराज सिंह आदि उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का संचालन के पी सिंह यादव,संजय नेहरू,संदीप परिहार व चौ.हरपाल सिंह चाहर द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर मण्डलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, पंकज शर्मा,जय वीर सिंह यादव,सौरभ सिंह,रवि प्रकाश,सौरभ गुप्ता,पंकज कुमार, अशोक बघेल, सौरभ गुप्ता,राजेश गुप्ता,वीरेंद्र सिंह तोमर,डॉ दुष्यंत कुमार सिंह,राम प्रकाश यादव, शाहतोष गौतम,अमित शर्मा, ललित पराशर, एनकेबिन्दु, दिंग्विजय सिंह,राम अवध भदौरिया,बिजेन्द्र सिंह सोलंकी,बिजेन्द्र भारद्वाज, रामेन्द्र शर्मा,रजनेश शर्मा,सोबरन सिंह,जनार्दन राणा,अरुण कुमार सिंह, दिनेश पराशर,शिखा झिंगरन,कविता झिंगरन,सरिता यादव, उपमा सिंह,अवनीश मलिक व शशि प्रभा कर्दम आदि ने व्यवस्थाओं मे अपना सहयोग प्रदान किया। अभिलेख में राजेश गुप्ता,रेखा शमी,कीर्ति अवस्थी,रमा शर्मा,सुरभि गुप्ता,राखी सिंह,प्रभात तिवारी,लक्ष्मी कान्त त्यागी व उत्तम सिंह अपना सहयोग प्रदान किया।

उक्त प्रतियोगिता में पूरे आगरा जनपद के लगभग 400 से अधिक बालक,350 से अधिक बालिकाओं एवं 150 से अधिक खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
उक्त प्रतियोगिता में मुख्य रूप से ट्रैक एंड फील्ड की दौड,कूद एवं फेंक के माध्यम से विभिन्न आयु वर्गों में 22 स्पर्धा में खेली गई।
आज की प्रतियोगिता के परिणाम

अण्डर 14 वर्ष
बालक

400 मी दौड़
अजय (श्री पी सी आर) प्रथम,हर्ष (दामोदर इं का) द्वितीय।

लंबी कूद-
गोपाल सिंह (चाहरवाटी इं का)प्रथम,कृष्णा (डी ए वी इं का)द्वितीय।

तश्तरी फेंक-गोपाल सिंह (चाहरवाटी इं का)प्रथम,सचिन (जे एन इं का)द्वितीय।

अण्डर 17 वर्ष
बालक

400मी दौड़-
विशाल (राजकीय इं का)प्रथम,अंकित(श्री पूरन चन्द इं का)द्वितीय।

1500मी दौड़-
शिवम (दामोदर इ का)प्रथम,तन्नू (बी एस इ का)द्वितीय।

3000 मी दौड़-
शिवम (दामोदर इ का)प्रथम,तन्नू (बी एस इ का)द्वितीय।

भाला फेंक-
सुमित कुमार (एस जी पब्लिक)प्रथम,डीएवी इ का)द्वितीय,

हैमर थ्रो-
अनिल (चाहरवाटी इ का)प्रथम,गोविंद सिंह (चाहरवाटी इ का)द्वितीय ।

तश्तरी फेंक-
ऋषिराज (हर प्रसाद राजा राम इ का)प्रथम,शुभम् (एस जी पब्लिक इ का)द्वितीय।

लंबी कूद-
सचिन फ़ौजदार (चाहरवाटी इ का)प्रथम,संजय कुमार (दामोदर इ का)द्वितीय।

उछल कूद-
कृष्णा(जनता इ का,फतेहाबाद)प्रथम,मनमोहन (जनता इ का एतमादपुर)द्वितीय।

अण्डर 19 वर्ष
बालक

400मी दौड़-
विवेक यादव (सिद्धांत राज इ का)प्रथम,देवेंद्र(श्री पूरन चन्द इ का)द्वितीय।

1500मी दौड़-
गौरव कुमार (दामोदर इ का)प्रथम,प्रशांत यादव (श्री दान कुँवारि इ का)द्वितीय।

3000 मी दौड़-
गौरव कुमार (दामोदर इ का)प्रथम,प्रशांत यादव (श्री दान कुँवारि इ का)द्वितीय।

गोला फेंक-
कृष्ण कुमार (जे एन इ का)प्रथम,आलोक चाहर (एसजी पब्लिक इ का)द्वितीय ।

तश्तरी फेंक-
कृष्ण कुमार (जे एन इ का)प्रथम,आलोक चाहर (एसजी पब्लिक इ का)द्वितीय ।

लंबी कूद-
सचिन फ़ौजदार (चाहरवाटी इ का)प्रथम,संजय कुमार (दामोदर इ का)द्वितीय।

अण्डर 14 वर्ष
बालिका

200मी दौड़-
अंबिका (दामोदर इ का)प्रथम,मंजेश (श्री दान कुँवरि इ का)द्वितीय।

400मी दौड़-
लवी (लक्ष्मी इ का)प्रथम,कुमकुम (लक्ष्मी इ का इ का)द्वितीय।

लंबी कूद-
मंजेश (श्री दान कुँवरि इ का)प्रथम,श्री जी (लक्ष्मी इ का)द्वितीय।
ऊँची कूद-
प्रतिभा (जे एन इ का)प्रथम,पूर्वा (लक्ष्मी इ का)द्वितीय।

तश्तरी फेंक-अनामिका (लक्ष्मी इ का)प्रथम,अंजली (दामोदर इ का)द्वितीय।

गोला फेंक-अनामिका (लक्ष्मी इ का)प्रथम,मीनू (दामोदर इ का)द्वितीय।

अण्डर 17 वर्ष
बालिका

200मी दौड़-
करिश्मा यादव (दामोदर इ का)प्रथम,गौरी (ग्राम समाज इ का)द्वितीय।

400मी दौड़-
सलोनी (एसएमडीडी इ का)प्रथम,दीक्षा (जी एस पब्लिक इ का)द्वितीय।

1500मी दौड़-
सना (जनता इ का)प्रथम,आकृति (सिद्धांत राज पब्लिक इ का)द्वितीय।

भाला फेंक-
रबीना (जी एच एस बल्हेरा)प्रथम,पायल (जी एच एस बल्हेरा)द्वितीय,

तश्तरी फेंक-
सपना (दामोदर इ का)प्रथम,भारती (दान कुवरि)द्वितीय,

गोला फेंक-
दीप शिखा (सिद्धांत इ का)प्रथम,सपना (दामोदर इ का)द्वितीय,
हैमेर थ्रो-
रवीना (राजकीय इ का)प्रथम,सपना (दामोदर इ का)द्वितीय,

लंबी कूद-
अनामिका (जनता इ का)प्रथम,नेहा (राजकीय हाई स्कूल)द्वितीय।

ऊँची कूद-
राशि (लक्ष्मी इ का)प्रथम,मनोरमा (जनता इ का)द्वितीय।

अण्डर 19 वर्ष
बालिका

400मी दौड़-
प्रिया (विमला देवी इ काई)प्रथम,रितु (जनता इ का,मिढ़ाकुर)द्वितीय।

1500मी दौड़-
भूमि (लक्ष्मी इ का,कराहरा)प्रथम,नंदिनी (राजकीय हाईस्कूल,ब्लहेरा)द्वितीय।

3000 मी दौड़-
रोशनी(राजकीय हाईस्कूल,ब्लहेरा)प्रथम,पायल (राजकीय हाईस्कूल,ब्लहेरा)द्वितीय।
5 किमी वॉक-
अंजली(लक्ष्मी इ का)प्रथम।
भाला फेंक-
आकांक्षा (लक्ष्मी इ का)प्रथम,डॉली (जी एच एस बल्हेरा)द्वितीय,

लंबी कूद-
कनिष्का (दामोदर इ का)प्रथम,मुस्कान (चाहरवाटी इ का)द्वितीय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *