भू-राजस्व की राशि या वसूली धनराशि को जमा न कराने पर अचल सम्पत्ति हुई जब्त

Press Release उत्तर प्रदेश

सम्पत्ति के हस्तांतरण या बिक्री, दान या अन्य रूप से प्रभार अर्जन से किया गया निषिद्ध और अवरूद्ध।

आगरा.07.03.2026/ उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) सचिन राजपूत के आदेश पर ओंमवीर त्यागी अमीन, कुण्डौल, सदर तहसील द्वारा 05 बाकीदारों की अचल सम्पत्ति की कुर्की (जब्ती) की गई।अमीन, कुण्डौल, सदर तहसील ने बताया कि राम सिंह पुत्र श्री महाराज सिंह (महाराम सिंह) निवासी कुण्डौल आगरा जनपद आगरा भू-राजस्व की राशि या वसूली योग्य बकाया भू-राजस्व धनराशि 10 लाख 63 हजार 924 को जमा कराने में असफल हुये हैं, जिसके फल स्वरूप मौजा बरौली गूजर तहसील व जिला आगरा, खाता संख्या-00292, गाटा संख्या- 787ग, 785, 782ख, , 781क, 780ख, 762क, 761ख, 718, 717, 716ख, 715,कुल रकवा 1.3540 है0 जब्त किया है।
इसी प्रकार शौकीन सिंह पुत्र गोधन सिंह, निवासी विजय मल्हैला पो० कुण्डौल जनपद आगरा भू-राजस्व की राशि या वसूली योग्य बकाया भू-राजस्व धनराशि 06 लाख 08 हजार 726 को जमा कराने में असफल हुये हैं, जिसके फल स्वरूप मौजा कुण्डौल, तहसील व जिला आगरा, खाता संख्या-01053, 01052, 00368, गाटा संख्या-2089, 2097, 2092, कुल रकवा 0.8971 हे0 में (बाकीदार का यथा भाग) तथा मौजा स्लामपुर तहसील व जिला आगरा खाता संख्या 00214, गाटा संख्या 97 रकवा 0.2677 है0 जब्त किया है। श्री रनवीर सिंह पुत्र श्री ओमप्रकाश (ओमकार सिंह) निवासी कुण्डौल, जनपद आगरा भू-राजस्व की राशि या वसूली योग्य बकाया भू-राजस्व धनराशि 10 लाख 85 हजार 061 को जमा कराने में असफल हुये हैं, जिसके फल स्वरूप मौजा कुण्डौल, तहसील व जिला आगरा, खाता संख्या-00744 के गाटा संख्या- 883क, 939, 960, 1619, 1862, 1863, 1904, कुल रकवा 1.6128 है0 जब्त किया है।
अशोक कुमार पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी कुण्डौल आगरा ने भू-राजस्व की राशि या वसूली योग्य बकाया भू-राजस्व धनराशि 30 लाख 02 हजार 717 को जमा कराने में असफल हुये हैं, जिसके फल स्वरूप मौजा कुण्डौल, तहसील व जिला आगरा, खाता संख्या 00788 गाटा संख्या 745, खाता संख्या 00043, गाटा संख्या 986,खाता संख्या 521, गाटा संख्या 795, खाता संख्या 00521, गाटा संख्या 932 खाता संख्या 00011, गाटा संख्या 662, कुल रकवा 4.895 है0 में (बाकीदार का यथा भाग) तथा मौजा नदौता तहसील व जिला आगरा, खाता संख्या 00230 गाटा संख्या 1003 रकवा 0.9210है० व गाटा संख्या 974 रकवा 0.9220है0 में (बाकीदार का यथाभाग) जब्त किया है साथ ही श्री राकेश कुमार पुत्र विशम्बर सिंह निवासी धमौटा पोस्ट कुण्डौल आगरा ने भू-राजस्व की राशि या वसूली योग्य बकाया भू-राजस्व धनराशि 09 लाख 59 हजार 214 को जमा कराने में असफल हुये हैं, जिसके फल स्वरूप मौजा धमौटा, तहसील व जिला आगरा, खाता संख्या 00328, गाटा संख्या 508, कुल रकवा 1.31100 है0 में जब्त किया है।
उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) ने उपरोक्त को सूचित करते हुए बताया है कि उपरोक्त से सम्बन्धित सम्पत्ति जब्त कर ली गयी है और आपको आगे से उक्त सम्पत्ति के हस्तांतरण या बिक्री, दान या अन्य रूप से प्रभार अर्जन से निषिद्ध और अवरूद्ध किया गया है और अन्य व्यक्तियों को भी उक्त सम्पत्ति की बिक्री, दान या अन्य रूप से प्राप्त करने से निषिद्ध और अवरूद्ध कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *