आगरा मंडल में विशेष जांच अभियान के दौरान अवैध वेंडर पकड़ा गया, 35 किलोग्राम पेठा जब्त

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के अंतर्गत वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।मंडल रेल प्रबंधक आगरा के निर्देशन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता के मार्गदर्शन में दिनांक 29 मई 2026 से 12 जून 2026 तक विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 31.05.2026 को संयुक्त जांच टीम द्वारा गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस में आगरा फोर्ट स्टेशन-ईदगाह स्टेशन के मध्य  सघन जांच की गई।

जांच के दौरान एक बबलू नाम के व्यक्ति को बिना वैध अनुमति के रेलवे परिसर में खाद्य सामग्री बेचते हुए पाया गया। उक्त व्यक्ति के पास लगभग 35 किलोग्राम पेठा बरामद हुआ। आवश्यक पूछताछ एवं नियमानुसार कार्रवाई के उपरांत उक्त अनधिकृत विक्रेता को बरामद सामग्री सहित रेलवे सुरक्षा बल आगरा फोर्ट के सुपुर्द कर दिया गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदें तथा किसी भी प्रकार की अनधिकृत वेंडिंग की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों अथवा रेलवे सुरक्षा बल को दें।साथ ही यात्रियों को अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ खरीदने तथा किसी भी अनधिकृत विक्रेता की सूचना रेलवे प्रशासन को देने के लिए जागरूक किया गया।

जन संपर्क अधिकारी  संजय कुमार गौतम ने बताया की आगरा मंडल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में अवैध वेंडिंग पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *