आगरा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आगरा में मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, प्रनव कुमार के संरक्षण में परिचालन विभाग, आगरा द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन अपर मंडल रेल प्रबंधक, प्रनव कुमार और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना व अन्य अधिकारियो ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया, अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री प्रनव कुमार ने हिंदी में किए गए कार्यों का अवलोकन कियाl परिचालन विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की और भविष्य में इसी प्रकार हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय श्री कुलदीप मीना, मंडल परिचालन प्रबंधक/माल- भाड़ा/गतिशक्ति अंकित गुप्ता,मंडल परिचालन प्रबंधक/जन संपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल सिगनल एवं दू. संचार इंजी. एवं राजभाषा अधिकारी अनिल सिंह पटेल, सहायक परिचालन प्रबंधक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव व अनिल कुमार सिंह एवं परिचालन शाखा एवं जनसंपर्क शाखा,राजभाषा शाखा के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।


