नगर निगम ने रोड डिवाइडर पर बनी अवैध कार पार्किंग ध्वस्त कराई

Press Release उत्तर प्रदेश

—– अज्ञात व्यक्ति ने डिवाइडर पर बना लिया था पक्का कमरा, नगर आयुक्त के आदेश पर चला बुलडोजर

आगरा। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को निगम टीम ने शास्त्रीपुरम मार्ग पर बने एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
अमल गार्डन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क के डिवाइडर पर रैंप बनाकर कार पार्किंग के लिए पक्का कमरा तैयार कर लिया था। यह निर्माण न केवल अवैध था बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गया था।
इसकी जानकारी नगर निगम प्रशासन को मिलने पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। आदेश के अनुपालन में अवर अभियंता मुकेश कुमार और जोनल अधिकारी चंद्रपाल ध्वस्तीकरण दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर निर्माणकर्ता की तलाश की, लेकिन पूछताछ के बावजूद कोई व्यक्ति आगे नहीं आया। इसके बाद टीम ने बुलडोजर चलवाकर पूरे निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है कि“सड़क, डिवाइडर और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी ताकि यातायात और आमजन की सुविधा प्रभावित न हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *