उप्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्टेडियम में जिमनास्टिक प्रतियोगिता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 22 जनवरी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन आगरा एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय ओपन बालक/बालिका वर्ग में जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर  23 से 24 जनवरी 2025 को प्रातः-09.00 बजे से किया जाना प्रस्तावित है।

सभीविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे अपने विद्यालय से उक्त प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने हेतु अधिक से अधिक बालक/बालिका खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक के साथ निर्धारित समय में भेजने की कृपा करें। जिससे उक्त प्रतियोगिता में अधिक से अधिक टीमें प्रतिभाग कर सकें। प्रतियोगिता में टीमों की प्रविष्टि निःशुल्क है। खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु मो०न०-मुकेश अग्रवाल प्रधान सहायक-9258720755 एवं  पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक- 9412171242 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *