प्रयागराज प्रदेशीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों की शानदार सफलता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। 1 से 3 नवम्बर 2025 तक प्रयागराज – खेलगाँव पब्लिक स्कूल में आयोजित 42वीं उत्तर प्रदेश प्रदेशीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में आगरा के बालक एवं बालिका जिम्नास्टों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये।

बालक वर्ग परिणाम :
Under–17 – विकास यादव ने पैरेलल बार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्टिल रिंग्स, फ्लोर एक्सरसाइज व हॉरिजॉन्टल बार में कांस्य पदक अर्जित किये तथा All Round Championship में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Under–14 – शबाब अली ने पैरेलल बार पर द्वितीय स्थान तथा टेबल वॉल्ट व हॉरिजॉन्टल बार पर कांस्य पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय चयन भी प्राप्त किया।
आशुतोष प्रजापति ने फ्लोर, पोमेल हॉर्स व स्टिल रिंग्स पर कांस्य पदक प्राप्त किये।
Under–12 – अर्पित प्रजापति ने पैरेलल बार पर द्वितीय स्थान तथा फ्लोर, पोमेल हॉर्स, टेबल वॉल्ट पर कांस्य पदक एवं All Round Championship में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विदित कुमार ने हॉरिजॉन्टल बार पर तृतीय स्थान अर्जित किया।
Under–10 – मोहम्मद हसीब ने All Round Champion (तृतीय स्थान) प्राप्त किया। फ्लोर व पैरेलल पर द्वितीय स्थान तथा हॉरिजॉन्टल बार व स्टिल रिंग्स पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग परिणाम :
सीनियर – कुमारी खुशी को बैलेंसिंग बीम पर स्वर्ण पदक, अनइवन बार्स पर कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
Under–15 जूनियर – अनन्या चाहर ने फ्लोर व वॉल्टिंग टेबल पर स्वर्ण पदक एवं All Round Champion (प्रथम स्थान) प्राप्त किया।
श्रद्धा यादव ने बैलेंसिंग बीम पर स्वर्ण, अनइवन बार पर रजत तथा व्यक्तिगत चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंजलि प्रजापति ने वॉल्टिंग टेबल पर रजत तथा फ्लोर एक्सरसाइज पर कांस्य प्राप्त किया।
Under–13 सब–जूनियर – अंशिका ने अनइवन बार पर कांस्य तथा कल्पना ने फ्लोर पर कांस्य व व्यक्तिगत चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अनन्या गुप्ता ने फ्लोर एवं वॉल्टिंग टेबल पर रजत तथा व्यक्तिगत चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
Under–10 बालिका – मिस्टी चौधरी ने वॉल्टिंग टेबल व बैलेंसिंग बीम पर स्वर्ण पदक तथा व्यक्तिगत चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

खेल से लौटने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मण्डल संजय शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मण्डल डॉ. मुकेश चन्द्र अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती सविता श्रीवास्तव तथा अन्य गणमान्यजनों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कोच राजेश यादव एवं जावेद को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *