एशियन जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप से लौटीं अनन्या गुप्ता का भव्य स्वागत।

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। चीन में आयोजित एशियन जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर आगरा लौटीं एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की होनहार जिम्नास्ट अनन्या गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी  संजय शर्मा ने अनन्या को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश और आगरा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अनन्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
अनन्या की मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती सविता श्रीवास्तव एवं जिम्नास्टिक्स कोच जावेद तथा सहायक प्रशिक्षक राजेश यादव ने भी उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनन्या भविष्य में और भी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतकर आगरा एवं उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।
इस अवसर पर स्टेडियम के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने भी अनन्या का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *