आगरा, 17 सितम्बर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वावधान में दिनाँक 25 से 27 सितम्बर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सुल्तानपुर में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनाँक 21 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉक 22 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकती हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी, 2009 से 31 दिसम्बर, 2010 के मध्य हुआ हो। वर्ष 2011 में जन्म लेने वाली बालिकायें अपने माता पिता अथवा चिकित्सक से प्रतिभाग करने हेतु अनुमति प्रमाण पत्र सहित सम्मिलित हो सकती हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
सबजूनियर बालिका कुश्ती चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉक 21 व 22 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


