महाप्रबंधक ने आगरा कैंट–पलवल रेलखंड का किया निरीक्षण, रुंधी स्टेशन एवं साइडिंग पिट व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक  नरेश पाल सिंह ने आज दिनांक 10.06.2026 को आगरा मंडल के आगरा कैंट–पलवल रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रयागराज  एस.एस. चंद्रयान एवं मंडल रेल प्रबंधक आगरा  गगन गोयल, सचिव महाप्रबंधक  अखिल शुक्ल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड पर संचालित परिचालन व्यवस्थाओं, संरक्षा मानकों तथा आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने रुंधी स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्टेशन प्रबंधक कक्ष, स्टोर, सिग्नल ड्यूटी रूम, रिले रूम तथा अग्निशमन यंत्रों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
महाप्रबंधक ने रुंधी स्टेशन के समग्र विकास तथा कोचिंग टर्मिनल की संभावनाओ का भी परीक्षण किया गयाl उन्होंने उपलब्ध भूमि, आधारभूत संरचना एवं परिचालन आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को विस्तृत अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ड्यूटी पर उपस्थित स्टेशन प्रबंधक से स्टेशन की कार्यप्रणाली, परिचालन व्यवस्था, संरक्षा प्रबंधन तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं को उच्च मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के अगले क्रम में महाप्रबंधक ने मथुरा जंक्शन स्थित साइडिंग पिट का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं रखरखाव कार्यों की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने आगरा कैंट जंक्शन की साइडिंग पिट का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को संरक्षा, स्वच्छता एवं परिचालन दक्षता को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत महाप्रबंधक की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा में कार्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों, प्रगति, संरक्षा, यात्री सुविधाओं एवं आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई। । अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रयागराज श्री एस.एस. चंद्रयान,मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता, सचिव महाप्रबंधक श्री अखिल शुक्ल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *