गायत्री सुपर किंग्स पहुंची फाइनल में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला आगरा बास्केटबॉल लीग के पहले सेमीफाइनल में गायत्री सुपर किंग्स ने योद्धा को एक रोमांचक मुकाबले में 66 -58 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । पहले क्वार्टर में कोर्ट योद्धा 17-9 से आगे थी किंतु दूसरे क्वार्टर में गायत्री सुपर किंग्स 35- 32 से आगे हो गई। तीसरे क्वार्टर में भी गायत्री सुपर किंग्स 48-47 से आगे थी और चौथे और फाइनल क्वार्टर में 66-58 से इस मैच को अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों की ओर से किंग्स योद्धा की ओर से मोहम्मद कैफ भारत अंकुश वैभव का खेल शानदार रहा जबकि गायत्री सुपर किंग्स की ओर से हरीश हिमांशु उदित विशाल और सिवान का खेल शानदार रहा।
समाचार लिखे जाने तक दूसरा सेमीफाइनल आगरा ताजमहल और शम्रॉक थंडरबर्ड के बीच जारी था। दूसरे सेमीफाइनल में हॉफ टाइम तक ताज रिबाउंड्स और श्रेमरॉक थंडरबर्ड में 37=37 की बराबरी पर था। मैच में निर्णायकों की भूमिका में सचिन दत्त जोशी, शैलेंद्र सोनी, राहुल सक्सेना , दीपक कुमार ,हरेंद्र प्रताप शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, अयंत राणा, मनीष वर्मा ऑफिशियल कर रहे थे जबकि आयोजन सचिव शमी तोमर, शिविका तोमर,प्रद्युम्न चतुर्वेदी,दानिश बजाज ,कन्हैया गोयल ,राजीव सोई ,परमजीत सिंह, केशव तापड़िया, रीनेश मित्तल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *