
आगरा । मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक पहल संस्था (NGO) द्वारा नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया।
गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा के अंतर्गत आगरा फोर्ट स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को अत्यधिक सुविधा एवं राहत प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा फोर्ट दुर्गा प्रसाद, उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) तथा सभी वाणिज्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों की सुविधा हेतु इस प्रकार की जनहितकारी पहल की सराहना की।आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।


