
आगरा। मण्डल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशानिर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में तथा संजय गौतम सहायक वाणिज्य प्रबंधक / कोचिंग के सुपरविज़न में आगरा मण्डल के आगरा छावनी स्टेशन पर दिनांक-06.07.2026 को अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध किलाबंदी टिकट का आयोजन किया गया ।
उक्त जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक (सामान्य) विजय सिंह मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक (डिटेल), हरती मीना, राशिद जमील के अतिरिक्त मनोज कुमार/ मुख्य टिकट निरीक्षक,विपिन कुमार / मुख्य टिकट निरीक्षक, अवम सुनील अग्रवाल/ मुख्य टिकट निरीक्षक तथा अन्य टिकट जाँच कर्मचारियों के अतिरिक्त रेल सुरक्षा बल स्टाफ भी मौजूद रहा ।
जांच के अंतर्गत स्टेशन के प्लेटफार्म के अतिरिक्त गाड़ियों को भी चैक कराया गया । उक्त जांच में 173 बिना टिकट यात्रियों से 182830/- तथा 210 अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों से 171105/अवम रेल परिसर में गंदगी करने पर 36 यात्रियों से 3600/- रुपये सहित कुल 419 यात्रियों से 357535/- रुपये का रेल राजस्व वसूल किया गया।
जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान मण्डल में निरंतर चलाये जा रहे है, जिससे अनियमित यात्रा करने बाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।
अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर तथा निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर मे गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।


