त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए खजुराहो–रुंधी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Press Release उत्तर प्रदेश

रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए खजुराहो–रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01829/01830 खजुराहो–रुंधी–खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कुल 15-15 ट्रिप चलेगी। गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो से रुंधी के लिए 15 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को संचालित होगी, जबकि गाड़ी संख्या 01830 रुंधी से खजुराहो के लिए 16 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी।

गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो–रुंधी फेस्टिवल स्पेशल खजुराहो से शाम 17:00 बजे प्रस्थान करेगी और रुंधी अगले दिन सुबह 06:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन खजुराहो से प्रस्थान के बाद महाराजा छत्रसाल छतरपुर स्टेशन पर 17:33/17:35 बजे, खरगापुर पर 18:18/18:20 बजे, टीकमगढ़ पर 18:50/18:52 बजे, दैलवारा/कॉर्ड पर 20:12/20:14 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 22:10/22:20 बजे, दतिया
पर 22:42/22:44 बजे, डबरा पर 23:07/23:09 बजे तथा ग्वालियर पर 23:43/23:45 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी। इसके बाद अगले दिन मुरैना पर 00:38/00:40 बजे, धौलपुर पर 01:22/01:24 बजे, आगरा कैंट पर 02:25/02:30 बजे, मथुरा जंक्शन पर 04:10/04:20 बजे तथा कोसीकलां पर 04:50/04:52 बजे ठहराव लेते हुए सुबह 06:00 बजे रुंधी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01830 रुंधी–खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल रुंधी से शाम 18:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कोसीकलां स्टेशन पर 19:00/19:02 बजे, मथुरा जंक्शन पर 19:35/19:40 बजे, आगरा कैंट पर 20:35/20:40 बजे, धौलपुर पर 21:48/21:50 बजे, मुरैना पर 22:18/22:20 बजे, ग्वालियर पर 22:50/22:52 बजे, डबरा पर 23:32/23:34 बजे तथा दतिया पर 00:10/00:12 बजे ठहरेगी। इसके बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 00:55/01:00 बजे, दैलवारा/कॉर्ड पर 02:55/02:57 बजे, टीकमगढ़ पर 04:00/04:02 बजे, खरगापुर पर 04:28/04:30 बजे तथा महराजा छत्रसाल छतरपुर पर 05:10/05:12 बजे ठहराव लेते हुए अगले दिन सुबह 06:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कुल 20 ICF कोचों की संरचना के साथ संचालित होगी, जिसमें 05 स्लीपर, 12 सामान्य श्रेणी, , 1 एसी थ्री टियर , 2 एस एलआर डी श्रेणी के कोच शामिल हैं।

रेलयात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरु करने से पहले ट्रेन की वास्तविक स्थिति 139/NTES से अवश्य प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *