
भारत सरकार के “Fit India Hit India” अभियान के अंतर्गत तथा “Sundays on Cycle” थीम के तहत आज दिनांक 24 मई 2026 को रेलवे सुरक्षा बल मथुरा द्वारा फिट इंडिया साइकिल ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों एवं आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता, शारीरिक फिटनेस तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना रहा।
इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक साइकिल रैली में भाग लिया तथा नियमित व्यायाम, साइकिलिंग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रदूषण कम करने एवं दैनिक जीवन में साइकिल के अधिक उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल मथुरा जंक्शन द्वारा आयोजित इस पहल को प्रतिभागियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा सराहा गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


