आगरा। बिजली विभाग द्वारा पीड़ितों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।उससे जनता में भारी आक्रोश है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर सोमवीर यादव ,मुकेश पाठक ने बताया है कि अगर 12 बेकसूर ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस नहीं हुए तो आक्रोशित ग्रामीणों के साथ दक्षिणांचल के एमडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन /आंदोलन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग तथा जिला प्रशासन की होगी।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर, मुकेश पाठक, लाखन सिंह त्यागी, लक्ष्मी नारायण बघेल, विनोद शुक्ला, दाताराम तोमर, वीरेंद्र सिंह, दिनेश तोमर, लाखन सिंह, विश्वंभर सिंह, सोमवीर यादव ने आरोप लगाते हुए किसानों ओर गरीब परिवार के ऊपर जो कार्यवाही की गई है सरासर गलत है। इसकी निंदा की जाती हैं। मुकदमा तत्काल प्रभाव से वापस लेना होगा । किसान नेता सोमवीर यादव ने कहा है कि जो लोग अकोला बिजलीघर पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। उनका कोई नाम नही है, 12 बेकसूर आम लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। इसे तत्काल प्रभाव से बिजली विभाग सीनियर अधिकारी और निदेशक से मुकद्दमे को वापस करने मांग की ।


