
आगरा। जिला प्रशासन ने पुलिस फोर्स से किसान नेता श्याम सिंह चाहर को उनके आवास पर नजर बंद कराया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आयुक्त अनिल कुमार ने लखनऊ से फोन पर उनसे बात की। कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। जल्दी ही संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक आदित्य कुमार दुबे और ए आर विमल कुमार और समितियों के सचिवों को नोटिस भेज कर लखनऊ बुलाया जाएगा। बैठक लखनऊ में सात दिन अंदर होगी। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। आयुक्त ने किसान नेता से यह वायदा किया है।
उधर थाना सदर की पुलिस फोर्स किसान नेता के घर पहुंचे। थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह किसान नेता के आवास पर तीन घंटे तक रुके। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने अधिकारियों से कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो फिर आयुक्त आगरा मंडल आगरा के कार्यालय पर धरना देंगे। मौके पर आज किसान नेता श्याम सिंह चाहर , दिनेश तोमर, लाखन सिंह ,विशम्बर सिंह, लाखन सिंह त्यागी ,संतोष आदि थे।


