आगरा मंडल में समाज में सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आज दिनांक 21.04.2026 को आगरा मंडल के गोवर्धन सभागार में “समाज में सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्व” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक टीम द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक मूल्यों, परंपराओं एवं सामाजिक समरसता के महत्व को रेखांकित करना था।

यह प्रतियोगिता मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी श्री बी.एस. चौहान के निर्देशन में आयोजित की गई।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा एक नवीन पहल के अंतर्गत आगरा मंडल में प्रत्येक मंगलवार को हिंदी राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का

आयोजन किया जा रहा है। इस नवाचार के माध्यम से कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को हिंदी राजभाषा के प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को सशक्त करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने समाज में सांस्कृतिक गतिविधियों की भूमिका, परंपराओं के संरक्षण तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में उनकी उपयोगिता पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *