आगरा मंडल में स्पोर्ट्स में कार्यरत कर्मचारियो के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आज दिनांक 12.05.2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित गोवर्धन सभा कक्ष में आगरा मंडल में स्पोर्ट्स में कार्यरत कर्मचारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 23 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। यह प्रतियोगिता आगरा मंडल में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत कार्यरत खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक  गगन गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी बीरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रतियोगिताओं का सफल एवं कुशल संचालन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा मंडल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *