एम जी रोड पर ई रिक्शा व आटो का संचालन पूरी तरह रोका गया

Press Release उत्तर प्रदेश

एमजी रोड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ाई गई

यात्रियों को हर 5 से दस मिनट में उपलब्ध होगी ई बस की सुविधा

 

आगरा। मंडलायुक्त एवं चेयरमैन एएमसीटीएस शैलेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर एमजी रोड पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए ई बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। पहले इस मार्ग पर 36 बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन बढ़ती हुई भीड़ और यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए अब इनकी संख्या बढ़ाकर 65 कर दी गई है। इससे आगरा कैंट, भगवान टॉकीज और अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को हर पांच से दस मिनट के अंतराल में बसें उपलब्ध होंगी। बसों का संचालन सुबह पांच से रात्रि 11 बजे तक किया जाएगा। भविष्य में लोड फैक्टर अधिक होने पर बसों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है।
11 सितंबर को जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि एमजी रोड और अन्य जुड़ाव मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन आंशिक रूप से रोका जाएगा। यही वजह रही कि बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया।
भगवान टॉकीज से वाया हरी पर्वत, सेंट जोंस,सुभाष पार्क, साईं की तकिया व अबंती बाई चौराहे से रोहता, आईएसबीटी वाया भगवान टाकीज, से आगरा कैंट, भगवान टाकीज से हरी पर्वत, सेंट जोंस, सुभाष पार्क, साईं की तकिया व अबंती बाई चौराहे से सदर, रोहता ,इटौरा ,ककुआ,तेहरा से सैंया के लिए यात्रियों को हर पांच से दस मिनट पर बसें मिलती रहेगी। जिससे यात्री ई बसों की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *