निदेशक खेल उप्र पद की डीपीसी की कार्यवाही प्रारंभ

SPORTS उत्तर प्रदेश

लखनऊ।  निदेशक खेल पद की चयन कार्यवाही कराये जाने के संबंध में मुख्य सचिव, उ०प्र०शासन के शासनादेश सं 14 मई द्वारा दिनांक 31 दिसम्बर, 2026 तक रिक्त होने वाले पदों की चयन कार्यवाही पूर्ण किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं।
इस संबंध में संयुक्त निदेशक खेल  आर०एन० सिंह ने विगत 9 जून को सचिव उप्र को पत्र लिखकर कहा है कि  31 दिसम्बर, 2026 को वर्तमान निदेशक खेल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिस कारण निदेशक खेल का पद रिक्त हो रहा है।
उन्होंने सचिव खेल से अनुरोध किया है कि उक्त शासनादेश को दृष्टिगत रखते हुये निदेशक खेल पद की डी०पी०सी० की कार्यवाही पूर्ण कराने की कृपा करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *