
आगरा. 21/04/2026. मण्डल आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने आज मंगलवार को कैलाश मंदिर पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने अवगत कराया कि मंदिर में पहले चरण का विकास कार्य पूर्ण हो चुका है, वर्तमान में द्वितीय चरण के अंतर्गत घाट निर्माण, भंडार घर, यमुना दर्शन डेक, पाथवे निर्माण आदि विकास कार्य प्रगतिमान है। भौतिक प्रगति 75 प्रतिशत हो चुकी है। उक्त सभी कार्यों का आयुक्त महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया। निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए विकास कार्य में तेजी लाई जाए। मंदिर की पुरानी दीवारों का जीर्णोद्धार करने एवं गिरासू धर्मशाला को सुरक्षितपूर्ण तरीके से हटाए जाने तथा संपूर्ण परिसर का कायाकल्प किए जाने के निर्देश दिए।


