जिला क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव सेवानिवृत

SPORTS उत्तर प्रदेश

जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन अलीगढ़ से गाजियाबाद और अरविंद यादव गाजीपुर से एटा भेजे गये

 

आगरा। जिला क्रीड़ाधिकारी  एवं आगरा स्टेडियम की जिमनास्टिक कोच श्रीमती सविता श्रीवास्तव विगत 31 मई को सेवानिवृत हो गयी हैं। वैसे वे एटा में तैनात थीं लेकिन आगरा क्षेत्रीय खेल कार्यालय से संबद्ध थीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा का कहना है कि अभी विभागीय कार्यों की व्यस्तता के कारण विदाई समारोह नहीं हो पाया है। लेकिनजल्दी ही विदाई समारोह होगा।

इस बीच  खेल विभाग में आगरा और अलीगढ़ मंडल में भी कुछ तबादले हुए हैं। जिनमें आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से कनिष्ठ सहायक पुष्पाल सिंह का तबादला सहारनपुर हो गया है। वे यहां से रिलीव हो गये हैं।  गोरखपुर के उपक्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह का तबादला इसी पद पर मथुरा हुआ है। मथुरा से राकेश यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी का तबादला बाराबंकी हो गया है।

अलीगढ़ के जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिमनास्टिक प्रशिक्षक राममिलन का तबादला गाजियाबाद हुआ है। उनकी जगह जिला क्रीड़ा अधिकारी  पूनमलता राज को प्रतापगढ़ से अलीगढ़ भेजा गया है। उपक्रीड़ाधिकारी एवं क्रिकेट कोच अमित पाल कानपुर से अलीगढ़ भेजे गये हैं।  वहीं जिमनास्टिक कोच  अरविंद यादव गाजीपुर से एटा के जिला क्रीड़ा अधिकारी बनाये गये हैं। एटा से उपक्रीड़ाधिकारी एवं फुटबाल कोच पूजा भट्ट का तबादला मेरठ हो गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *