जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं शुरू

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद आगरा में जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की 14 खेलों में (एथलेटिक्स, वालीबाल, बास्केटबाल, जूडो, जिम्नास्टिक्स, सेपक टाकरा, बैडमिन्टन, कबडडी, कुश्ती, बाॅक्सिग, तलवारबाजी, टेबल टेनिस, शूटिंग, फुटबाल) प्रतियोगितायें दिनांक 16 से 21 मार्च तक एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में आयोजित की जा रही है।
आज जनपदीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, जूडो, वालीबाल, बास्केटबाल, जिम्नास्टिक्स खेल की प्रतियोगिताओं का षुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डा0जी0एस0धर्मेश, विधायक छाबनी परिषद को संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया एवं राजेश यादव सहायक प्रशिक्षक द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। योगेश वर्मा, फुटबाल प्रशिक्षक ने मुख्य अतिथि को बैच लगाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर आशीष वचन दिये गये ।
इस अवसर पर विजय कुमार, राष्ट्रीय वालीवाल खिलाड़ी, मलकीत सिंह, लक्ष्मन सिंह, सुश्री कल्पना चैधरी, मनीश कुमार वर्मा, रूप कृष्ण बघेल, श्रीमती सुमन सिंह, अनुज कपूर, आशुतोष तिवारी, साहिल कुमार, योगेश वर्मा,हरदीप सिंह हीरा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। एथलेटिक्स बालक/बालिका वर्ग में बालक 70 एवं बालिका 50, जूडो खेल में बालक 80 एवं बालिका 55, जिम्नास्टिक्स खेल में बालक 75 एवं बालिका 40, बास्केटबाल खेल में बालक 90 एवं बालिका 68 तथा बालीबाल बालक/बालिका खेल में कुल 08-08 टीमें प्रतिभाग कर रही है।
100, 200 मी. दौड़ आराध्या ने जीती। बालकों की सौ, 200 मी. दौड़ अमन ने जीती। 400 मी. नितेश और सिया ने जीती। 800 मी. दौड़ शुभम और शिवानी ने, 1500 मी. दौड़ शुभम और प्रतिज्ञा ने जीती। तीन हजार मी. अनुज और प्रतिज्ञा ने जीती। जिमनास्टिक में अर्पित प्रजापति, प्रांजल यादव, विदित चौधरी, श्रद्धा यादव, कल्पना ने स्वर्ण पदक जीता। जूडो में लकी और मनीषा ने स्वर्ण पदक जीता।
निर्णायको की भूमिका में सुश्री कल्पना चौधरी, मलखीत सिंह, प्रदीप चाहर, मेहताब चाहर, संजय, सतेन्द्र, सौरभ, अमन सिंह चाहर, आदित्य, योगेन्द्र। राजेश यादव, जावेद, विकास, सुन्दरम, आरिफ, रामप्रवेश दुबे, हिमांशु शर्मा। रूप कृष्ण बघेल, टी.डी.भास्कर, देवराज, अंकित जादौन, -सुश्री नीतू, संगम, नेत्रपाल, राज, अश्वनी, विनम्र।

जिला स्तरीय जूनियर बालीबाल प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक-16.03.2026
आज बालक वर्ग में प्रतियोगिता का पहला मैच स्टेडियम बनाम टैगोर पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम 21-11, 21-13 के दो सेट में विजयी रहा। दूसरा मैच आर्मी स्कूल बनाम आगरा थन्डर के मध्य खेला गया जिसमें आगरा थन्डर की टीम 16-21, 21-15, 21-19 के 03 सेटो में 02 सेट में विजयी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *