नेशनल चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नेशनल चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज बंसल और उपाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल का उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के माध्यम से व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपेक्षा जताई। मनोज बंसल और नीतेश अग्रवाल ने भी सभी व्यापारियों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
स्वागत कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, प्रदेश मंत्री दीपक शर्मा, प्रदेश संयुक्त युवा महामंत्री किशोर बुधरानी, युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, रामकुमार गोयल, अमित गर्ग, अंकित बंसल, प्रवीण कुमार, दीपक अग्रवाल, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह, शुभम गर्ग, रोहित आयलानी, निखिल मटलानी, हर्षित बंसल, राहुल बंसल, संजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, सतीश शाह और सुदेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *