ट्रेनों में दिव्यांग कोच में अनाधिकृत प्रवेश न करें: आगरा मंडल द्वारा वर्तमान वर्ष में की गई 128 अनाधिकृत यात्रियों पर कार्यवाही

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा मंडल ने ट्रेनों में दिव्यांग (दिव्यांगजन) कोच का अवैध उपयोग करने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है । आगरा मंडल प्रशासन द्वारा अवैध रूप से दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान वर्ष में जनवरी से नवंबर 2025 की अवधि में आगरा मंडल में कुल 128 मामले दर्ज किए गए । इसी क्रम में माह नवंबर 2025 में ही कुल आगरा मंडल में 20 मामले दर्ज हुए ।
रेलवे आम जनता से अपील करता है कि वे दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित इन विशेष कोचों में अनाधिकृत रूप से प्रवेश न करें। यह सुविधा सभी ट्रेनों में उपलब्ध है । रेलवे ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांग कोच केवल दिव्यांग यात्रियों के लिए ही आरक्षित हैं। इस नियम का उल्लंघन करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इस संदर्भ में किसी भी अनाधिकार चेष्टा के संबंध में अखिल भारतीय रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *