कर्मचारी कल्याण निधि कमेटी द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों को डिजिटल घड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन के निर्देशन में कर्मचारी कल्याण निधि कमेटी, आगरा मंडल द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों के हित एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल घड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 07 दिव्यांग कर्मचारियों को डिजिटल घड़ियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके दैनिक कार्यों में सुविधा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे प्रशासन सदैव अपने कर्मचारियों के कल्याण एवं सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।  दिव्यांग कर्मचारियों के लिए इस प्रकार की पहल न केवल सहायक सिद्ध होती है, बल्कि उनके मनोबल को भी सुदृढ़ करती है। वितरित की गई डिजिटल घड़ियों में बड़ी एवं चमकदार स्क्रीन, उच्च कॉन्ट्रास्ट डिस्प्ले, कंपन (वाइब्रेशन) आधारित नेविगेशन सुविधा, वॉइस कमांड सपोर्ट, कॉल एवं नोटिफिकेशन सपोर्ट जैसी उपयोगी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त इन घड़ियों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी विशेष फीचर्स जैसे हृदय गति (हार्ट रेट) मॉनिटरिंग तथा गिरने की पहचान (फॉल डिटेक्शन) जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं, जो विशेष रूप से दिव्यांग कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी।

यह कार्यक्रम एस.बी.एफ. कमेटी, आगरा मंडल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना की तथा इसे कर्मचारी हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।आगरा मंडल द्वारा भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आ गगन गोयल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक  गिरीश कुमार गुप्ता, मंडल के शाखा अधिकारी,  यूनियन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *