उप्र की सब-जूनियर फुटबाल टीम शनिवार को नेशनल खेलने अमृतसर जाएगी, खिलाड़ियों को जर्सी वितरित की गयीं

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 14 अक्टूबर। ताजनगरी आगरा से उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बालकों की फुटबाल टीम शनिवार को सुबह अमृतसर के लिये रवाना होगी। जो 27 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे सब-जूनियर नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेगी। टीम की जर्सी का  आज सायं एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में  अनावरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता आगरा के क्षेत्रीय फुटबाल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू चौहान ने की। उन्होंने तथा वरिष्ठ फुटबालर एम एस बेग ने खिलाड़ियों को जर्सी के साथ ही ट्रैकसूट और शू वितरित किये।

इस टीम का कैंप एकलव्य स्टेडियम आगरा में  विगत 10 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चला। इसमें छोटे-छोटे फुटबालर जिनकी संख्या 22 बतायी गयी है। इनको मुख्य प्रशिक्षक अमित रावत(गाजियाबाद) बी लाइसेंस धारक  तथा आगरा स्टेडियम के सहायक प्रशिक्षक योगेश वर्मा ने प्रशिक्षण दिया। इन बच्चों को प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक  तथा शाम को तीन बजे से 5.30 बजे तक कड़ी मेहनत करायी  गयी। बच्चों को स्ट्रैटिजी, टैकनिक, टैक्टिस के साथ ही फुटबाल खेल की बारीकियों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षक पूरी मेहनत के साथ लगे  रहे। आज सुबह के सत्र में कोच द्वारा खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करायी गयी। इन 22 फुटबालरों में से दो फुटबालरों को कैंप के बाद बाहर कर दिया गया है। इनमें मृदुल कृष्ण गौतम मथुरा, आयुष यादव स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ  हैं। इसकी सूचना भारतीय फुटबाल संघ को दे दी गयी है। टीम को भारतीय फुटबाल संघ से अनुमति मिल जाने के बाद ही घोषित किया गया है। चयनित टीम शनिवार को सुबह इंटर सिटी से दिल्ली के लिये रवाना होगी। वहां से अपराह्न दूसरी ट्रेन में बैठकर अमृतसर रवाना होगी। टीम मैनेजर एम एस बेग, फिजियो अभिजीत, मुख्य कोच अमित रावत , सहायक कोच योगेश कुमार होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *