डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर वार, बोले – जब देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा

Politics

सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ें या अलग, BJP गठबंधन UP की सभी 80 सीटें जीतेगा: केशव मौर्य

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं का एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इसके साथ ही चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य विपक्ष पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि, देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि, अखिलेश यादव की राजनीति वोट बैंक की राजनीति है और वोट बैंक की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। जब देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा। कमल खिलेगा और फिर एक बार प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार बनेगी।

इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा ​था कि, भारत का विकास देश की नारी शक्ति के विकास से अटूट रूप से जुड़ा हुआ है। इसीलिए विगत 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति के विकास को भारत की विकास यात्रा में सबसे अग्रणी रखा है। प्रधानमंत्री जी की नारी शक्ति की कल्याणकारी योजनाओं ने न सिर्फ उनके जीवन को सरल और गरिमापूर्ण बनाया है। बल्कि, हर क्षेत्र में महिलाओं का सशक्तिकरण भी सुनिश्चित किया है।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *