यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आगरा की दीपिका चौहान बनीं ‘बेस्ट प्लेयर’, सेंट एंथनीज़ स्कूल का बढ़ाया मान

SPORTS उत्तर प्रदेश

नोएडा। युथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में सेंट एंथनीज़ स्कूल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी दीपिका चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का सम्मान प्राप्त किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दीपिका ने अपने उत्कृष्ट खेल, तेज़ रफ्तार, सटीक शूटिंग और बेहतरीन टीमवर्क से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
दीपिका की इस सफलता का श्रेय उनके समर्पित कोच राहुल सक्सेना को भी जाता है, जिनके मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोच राहुल सक्सेना ने कहा कि दीपिका मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं तथा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखती हैं।
स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और साथियों ने दीपिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि सेंट एंथनीज़ स्कूल के लिए गर्व का विषय है और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *