आगरा।कोल्ड स्टोर स्वामियों द्वारा की जा रही भाड़े में लगातार मनमानी बढ़ोत्तरी को रोका जाय। मुख्यमंत्री के नाम इस आशय का ज्ञापन आज किसान दिवस में आलू उत्पादन समिति के महासचिव लक्ष्मीनरायन बघेल ने दिया। उन्होंने मांग की कि कोल्ड स्टोर आलू भण्डारण में अनुदान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि इस साल आलू की फसल का दाम किसानों को अच्छा नहीं मिल पाया है। कोल्ड स्टोर से लाइसेंसधारक व्यापारियों को ही आलू बेचने के लिए अधिकृत किया जाय, इसकी सूची किसानों को भी दी जाय। प्रतिवर्ष शीतगृह स्वामी मनमाने तरीके से स्टोर भाड़ा बढ़ाते चले जा रहे हैं, जब कि हर स्तर पर शीतगृह मालिकों को सरकार अनुदान देती है तथा ऋण व कम मूल्य पर बिजली देती है।
उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोर स्वामियों द्वारा भाड़े में लगातार मनमानी बढ़ोत्तरी को रोका जाय तथा न्यूनतम भाड़ा तय किया जाय। जिससे आलू उत्पादक किसानों को कुछ राहत मिल सके।


