
आगरा मंडल में दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरिश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान मंडल के स्टेशनों, कार्यालयों एवं रेलवे परिसरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन तथा जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है ।
स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज दिनांक 07 अक्टूबर 26 को स्वच्छता ही सेवा-2026 के दौरान CTU Mapping Exercise में पूर्व में चिन्हित Legacy Dump Spots एवं Garbage Vulnerable Points (GVPs) पर विशेष ध्यान देते हुए केवल बार-बार सफाई करने के बजाय इन स्थलों का पूर्ण रूप से हटाने/परिवर्तन (Complete Removal/Transformation) सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि इन स्थानों पर दोबारा कचरा जमा न हो।
इसके साथ ही, एकत्रित कचरे का स्रोत/संग्रहण स्थल पर ही पृथक्करण सुनिश्चित करने के हेतु प्रयास किये जा रहे है । संग्रहित कचरे को पुनर्चक्रण योग्य कचरा जैसे प्लास्टिक, धातु एवं ई-वेस्ट तथा गैर-पुनर्चक्रण योग्य/जैव-अवक्रमणीय कचरे में अलग-अलग किया जा रहा है, जिसके पश्चात ही उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परिवहन एवं निस्तारण हेतु भेजा जा रहा है।
मंडल के प्रमुख स्टेशनों सहित विभिन्न रेलवे परिसरों में कचरे के पृथक्करण तथा स्वच्छता संबंधी जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरे को निर्धारित कूड़ेदानों में डालने के लिए भी जागरूक किया गया।
स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य केवल तत्काल सफाई तक सीमित न रखते हुए स्वच्छ परिसरों का स्थायी रखरखाव, कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन सुनिश्चित करना है। मंडल द्वारा स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसरों के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


