
आगरा, 29 मई। आगरा रेल मंडल द्वारा खेरिया मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के पुनर्निर्माण कार्य के चलते 01 जून 2026 से इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर आगामी आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि खेरिया मोड़ ROB वर्तमान में काफी कमजोर स्थिति में है। यह मार्ग शहर का अत्यंत व्यस्त मार्ग होने के कारण यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल का पुनर्निर्माण कार्य कराया जाना आवश्यक है। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने भारी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे वैकल्पिक मार्ग मलपुरा रोड – रोहता नहर – ग्वालियर रोड का उपयोग करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


