आगरा, 15 जून। खेल निदेशालय उ०प्र०, लखनऊ द्वारा वर्ष 2026-27 हेतु सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में उ०प्र० की टीम की प्रतिभागिता हेतु पूर्व में जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनांक 06 अगस्त, 2025, मण्डल स्तरीय ट्रायल्स दिनांक 12-13 अगस्त, 2025 एवं प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स दिनांक 19-20 अगस्त, 2026 को जिला एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में प्रातः 11 बजे से आयोजित कराये जायेगे।
जिसमें टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक,एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट., हाकी, खोखो, योगासन के जिला स्तरीय ट्रायल 6 अगस्त को, मंडलीय ट्रायल 12-13 अगस्त को, प्रदेशीय ट्रायल 19-20 अगस्त को होंगे। प्रदेशीय ट्रायल टेनिस के श्रावस्ती में, वालीबाल अयोध्या, तैराकी बरेली, बास्केटबाल बस्ती, बैडमिंटन म्योहाल, प्रयागराज, टेबिल टेनिसरायबरेली, कबड्डी के प्रदेशीय ट्रायल आगरा में होंगे।
लखनऊ प्रतिभागी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल्स में शारीरिक सवर्धन परीक्षण खेल कौशल परीक्षण कुल प्राप्तांक 100 के आधार पर चयन सुनिश्चित किया जायेगा, कृपया अधीनस्थ कार्मिकों को प्रतिभागिता हेतु सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में ओटोनोमस बाडी जैसे परिषद/बोर्ड/निगम /पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी / शिक्षा विभाग अध्यापक / सहायक अध्यापक आदि द्वारा भाग नहीं ले सकते।


