
आगरा। सीनियर यूपी स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में आगरा के चित्रांशु भगौर निवासी मलपुरा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता। वहीं मलपुरा,आगरा के अभिषेक भगौर ने कांस्य पदक जीता। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव नेत्रपाल सिंह ने दी।
यह प्रतियोगिता गोरखपुर में 23 से 26 अक्टूबर तक चल रही है। चित्रांशु ने पिछले साल बागपत में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले गोरखपुर में ही सीनियर स्टेट कुश्ती में स्वर्ण पदक जीत चुका है। यह तीसरा मौका है, जब चित्रांशु ने लगातार तीसरी बार सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में सोना जीता है।
इस जीत पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नितीश शर्मा, सचिव रि. ले. नेत्रपाल सिहं, संरक्षक राजकुमार चाहर, राहुल चौधरी, राजीव सोई, देवेंद्र चाहर, अजय चाहर, चौ. सत्यवीर सिंह, एम डी खान, पहलवान परषोत्तम, कोच पुष्पेंद्र सिंह, कृष्णा चाहर आदि ने बधाई दी है।


