नगर निगम की लापरवाही से कोड में खाज, नाले की सिल्ट को पटका सड़क पर लगा भीषण जाम
आगरा। अर्जुन नगर रोड में नगर निगम की लापरवाही के चलते आज कोड़ में खाज जैसी स्थिति पैदा हो गई । नगर निगम ने नालों की सफाई कर उसकी सिल्ट रेलवे लाइन और सड़क पर पटक दिया। वहीं सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार ने रात को सड़क किनारे लगी टाइल्स उखाड़ दिये। जिससे रोड के दोनों तरफ गड्ढे जैसी स्थिति हो गई और सड़क बहुत सकरी हो गई। इस रास्ते में निकलना और ज्यादा मुश्किल हो गया है।
अर्जुन नगर बारह खंबा रोड निर्माण और रेलवे पुल निर्माण को लेकर चल रहा आंदोलन आज छठे दिन भी जारी रहा । आज धरने का नेतृत्व अश्विनी बिट्टू ने किया। इस मौके पर लोगों की मांग है कि बारह खंबा शाहगंज मार्ग से अतिक्रमणों को हटाया जाए। जो दुकानदार माल को बाहर लगाकर बेच रहे हैं उस माल को अंदर किया जाए। सड़क पर रखे कंटेनर हटाए जाएं । जो विद्युत के बॉक्स खुले पड़े हुए हैं, उनको दुर्घटना से बचने के लिए ढंका जाए।
रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जाए। वहीं धरने के दौरान ऐलान किया गया कि कल तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया जाता तो सड़क निर्माण को लेकर 12 खंबा और अर्जुन नगर के लोग स्वयं कारसेवा करेंगे जिसके तहत सड़क की रिपेयरिंग की जाएगी । धरने के दोरान दिग्विजय सिंह, भरत सिंह, अश्वनी बिट्टू, ललित शर्मा, देवेन्द्र देवी,राजेश चौधरी,महेंद्र सिंह फौजदार,अमित शर्मा, कपिल,मोहित गुप्ता, अनिल शुक्ला, नवीन चौपड़ा आदि मौजूद थे।


