राज्य कुश्ती में चित्रांशु और गामिनी ने जीता सोना

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा।  वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर 20 ) में आगरा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगरा को तीन मेडल दिलाए। जिसमें चित्रांशु भगोर 60kg(ग्रीको रोमन) में गोल्ड तथा गामिनी चाहर 55kg (फ्री स्टाइल) ने गोल्ड तथा दिगम्बर सोलंकी 97kg (ग्रीको रोमन) में सिल्वर मेडल हासिल किए। विजेता खिलाड़ियों को जिला आगरा कुश्ती संघ के अध्यक्ष नितेश शर्मा और सचिव नेत्रपाल सिंह चाहर ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *